Site icon Mechanic37.in

पदार्थ किसे कहते हैं ,पदार्थ की अवस्था | padarth kise khete hai

पदार्थ किसे कहते हैं
पदार्थ किसे कहते हैं

पदार्थ ( Matter ) किसे कहते है?

पदार्थ ( Matter ) का वर्गीकरण

  1. यहाँ पदार्थ का वर्गीकरण (Classification of Matter) विभिन प्रस्थितियो के आधार पर किया गया है।

भौतिक , रासायनिक

  1.  भौतिक :- भौतिक आधार पर तीन भागो में बांटा गया हैं।
         ठोस, द्रव, एवं गैस 
  2.  रासायनिक :- रासायनिक आधार पर पदार्थ को 2 भागो में बांटा गया हैं।
     शुद्ध पदार्थ , मिश्रण  (मिश्रण सम्बंधित विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करे )

पृथ्वी में पदार्थ ( Matter ) तीन अवस्थाओं में मुख्यतः पाए जाते हैं

ठोस, द्रव, एवं गैस 

1.ठोस

पदार्थ की ठोस अवस्था

ठोस में, कण बारीकी से भरे होते हैं। ठोस के कणों में आकर्षण बल आधिक होने के कारण इनका निश्चित आकार और आयतन होता है। ठोस के कुछ आम उद्हरण – जैस पत्थर, ईट, बॉल, कार, बस आदि।

 

पदार्थ किसे कहते हैं

2.द्रव

द्रव में कणों के मध्य बन्धन ठोस की तुलना में कम होती है अतः कण गतिमान होते हैं। इसका निश्चित आकर नहीं होता मतलब इसे जिस आकार में ढाल दो उसी में ढल जाता है लेकिन इसका आयतन निश्चित होता है।

3.गैस

गैस में कणों के मध्य बन्धन ठोस और द्रव की तुलना में कम होती है अतः कण बहुत गतिमान होते हैं। इनका न तो निश्चित आकार (Shape) और न ही निश्चित आयतन (Volume) होता है।

 

पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन

पदार्थ की बदलती अवस्थाए

पदार्थ तीन भौतिक अवस्था में रह सकते है :- ठोस अवस्था, द्रव अवस्था और गैस अवस्था। उदाहरण के तौर पर, पानी बर्फ के रूप में ठोस अवस्था में रह सकता है, पानी के रूप में द्रव अवस्था में रह सकता है और भाप के रूप में गैस अवस्था में रह सकता है।

पदार्थ का द्रव्यमान की परिभाषा :-

किसी पदार्थ का द्रव्यमान उसमे उपस्थित द्रव्य की मात्रा हैं। द्रव्यमान स्थिर होता हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं?
उतर :- पदार्थ मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं- ठोस, द्रव, गैस
2. ठोस पदार्थ किसे कहते हैं?
उतर :- पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों निश्चित हो, ठोस कहलाता है।
3. द्रव किसे कहते हैं?
उतर :- पदार्थ की वह अवस्था जिसका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित हो, द्रव कहलाता है।
4. गैस किसे कहते हैं?
उतर :- पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता हो, गैस कहलाता है।

5. पदार्थ किसे कहते हैं ?

उतर :- कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो, जिसका द्रव्यमान हो ओर जिसको अपनी 5 इन्द्रियों से महसूस कर सकते हैं तो उसे पदार्थ कहते हैं।

6. पदार्थ कैसे बनता हैं ?

उतर :- विभिन तत्व और योगिक मिलकर पदार्थ का निर्माण करते हैं।

7. पदार्थ के कितने अवस्था हैं ?

उतर :- पदार्थ की तीन अवस्था हैं।

Exit mobile version